फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Demand for transparency in temple management and donation funds; plea to the SDM for an inquiry

Rampur Bushahar News: मंदिर प्रबंधन और दान राशि में पारदर्शिता की मांग, एसडीएम से जांच की गुहार

Wed, 07 Oct 2026 11:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Demand for transparency in temple management and donation funds; plea to the SDM for an inquiry
शिव शक्ति मंदिर गोरख धूना भद्राश के संचालन और प्रबंधन को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपते मंदिर समि
. पंजीकृत मंदिर समिति ने एसडीएम को सौंपा शिकायत पत्र, स्वतंत्र जांच और ऑडिट की उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। शिव शक्ति मंदिर गोरख धूना, भद्राश-मच्छाड़ा पुल के संचालन और प्रबंधन को लेकर विवाद सामने आया है। पंजीकृत मंदिर समिति ने एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह को शिकायत सौंपकर मंदिर के संचालन की जिम्मेदारी समिति को सौंपने, दान राशि के लेनदेन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और मंदिर परिसर में कथित अवांछित गतिविधियों की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की है। समिति का कहना है कि मंदिर क्षेत्र का प्राचीन एवं महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल है। आसपास के ग्रामीणों की आस्था इससे जुड़ी हुई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि मंदिर परिसर में कुछ संदिग्ध और असामाजिक तत्वों की आवाजाही रहती है। समिति ने मंदिर परिसर में प्रतिबंधित नशीले पदार्थों के सेवन और नशे से संबंधित गतिविधियों की शिकायत मिलने का भी दावा किया है। समिति ने इन आरोपों की जांच कर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में एक पुलिसकर्मी की कथित संलिप्तता का आरोप भी लगाया गया है। समिति के अनुसार संबंधित पुलिसकर्मी वर्तमान में एक न्यायाधीश के गनमैन के रूप में तैनात है। समिति ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए स्थानीय स्तर से अलग किसी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी या स्वतंत्र जांच अधिकारी से जांच करवाने की मांग की है। मंदिर समिति ने दानपेटी और मंदिर की आय-व्यय व्यवस्था में भी पारदर्शिता की मांग उठाई है। शिकायत में कहा गया है कि दानपेटी कब खोली जाती है, राशि की गणना किन लोगों की मौजूदगी में होती है और धनराशि किस बैंक खाते में जमा की जाती है, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं है। समिति ने मंदिर की स्थापना से अब तक प्राप्त दान राशि, बैंक खातों, नकद लेनदेन और किए गए खर्च का स्वतंत्र ऑडिट करवाने की मांग की है। समिति ने एसडीएम से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर मंदिर प्रबंधन और वित्तीय व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article