{"_id":"6ac633ee5fc44737e60a4ae8","slug":"demand-for-the-removal-of-the-chief-election-commissioner-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-171784-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: मुख्य निर्वाचन आयुक्त को हटाने की मांग, कांग्रेस ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: मुख्य निर्वाचन आयुक्त को हटाने की मांग, कांग्रेस ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य निर्वाचन आयुक्त को हटाने की मांग, रोहड़ू मे कांग्रेस ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
रोहड़ू ब्लॉक कांग्रेस ने निष्पक्ष जांच और विवादित निर्णयों की समीक्षा की मांग उठाई
संवाद न्यूज़ एजेंसी
रोहड़ू। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और उनसे जुड़े मामलों की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रोहड़ू ने बुधवार को राष्ट्रपति के नाम एसडीएम रोहड़ू को ज्ञापन सौंपा। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शिवपाल ठाकुर के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और लोकतांत्रिक संस्थाओं की विश्वसनीयता से जुड़े मुद्दे उठाए। ज्ञापन में कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त को पद से हटाने, उनके विरुद्ध निष्पक्ष जांच एवं कानूनी कार्रवाई करने तथा विवादित निर्णयों की समीक्षा और आवश्यकता पड़ने पर उन्हें निरस्त करने की मांग की है। ब्लॉक कांग्रेस ने कहा कि चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था के प्रति जनता का विश्वास लोकतंत्र की मजबूती के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। कांग्रेस ने राष्ट्रपति से मामले का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए उचित कार्रवाई करने का आग्रह किया। ज्ञापन में कहा गया कि कांग्रेस सहित विपक्षी दल मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से जुड़े निर्णयों पर लगातार सवाल उठा रहे हैं। कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित होना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए आवश्यक है।