फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Demand for construction of separate express feeder from Lastadhar substation to Nerwa

Rampur Bushahar News: लास्टाधार सब स्टेशन से नेरवा के लिए अलग एक्सप्रेस फीडर बनाने की मांग

Fri, 06 Mar 2026 11:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
लास्टाधार सब स्टेशन से नेरवा के लिए अलग एक्सप्रेस फीडर बनाने की उठाई मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नेरवा(रोहड़ू)। नेरवा क्षेत्र के लोगों ने लास्टाधार 66 केवीए सब स्टेशन से 22 केवी सब स्टेशन नेरवा के लिए एक अलग एक्सप्रेस फीडर बनाने की मांग की है। हालांकि, लास्टाधार सब स्टेशन के निर्माण के बाद क्षेत्र में बिजली की समस्या काफी हद तक हल हो चुकी है, लेकिन झिकनीपुल 22 केवी वाली लाइन में अक्सर लोड अधिक हो जाने के कारण समस्या आती रहती है। समस्या से निजात पाने के लिए नेरवा क्षेत्र की 25 पंचायतों के निवासियों ने लास्टाधार से नेरवा के लिए एक अलग से एक्सप्रेस फीडर बनाने की मांग की है। इस समय नेरवा के लिए 66 केवी लास्टाधार से 22 केवी नियंत्रण केंद्र झिकनीपुल के माध्यम से नेरवा के लिए बिजली आपूर्ति की जा रही है। इससे ही चौपाल, बमटा ,पौड़िया को भी बिजली सप्लाई दी जाती है। यदि कहीं किसी लाइन में कोई खराबी आ जाए, तो पूरे क्षेत्र में बिजली गुल हो जाती है। झिकनीपुल और नेरवा के बीच इस लाइन से विभिन्न क्षेत्रों के लिए एक दर्जन से भी अधिक एचटी लाइन के स्पर निकाले गए हैं। नेरवा के लिए अलग फीडर बनने के बाद झिकनीपुल फीडर को भी स्टैंड बाई फीडर के रूप में रखा जाना चाहिए, ताकि किसी वजह से लास्टाचार से क्षेत्र को विद्युत आपूर्ति करने वाले एक्सप्रेस फीडर में खराबी आने पर इस फीडर से नेरवा के लिए बिजली की आपूर्ति की जा सके। नगर पंचायत नेरवा की अध्यक्ष बबिता तंगड़ाइक, पार्षद शूरवीर चौहान, योगेंद्र पुरा व्यापार मंडल नेरवा के अध्यक्ष राजीव भिखटा उपाध्यक्ष दिनेश अमरेट, महासचिव जगत चौहान, पंचायत प्रधान बबिता रामचाईक, ऋतु राठौर, बीडीसी सदस्य मधु रामचाईक सहित नेरवा तहसील की 25 पंचायतों के प्रतिनिधियों ने सरकार से मांग की है कि लास्टाधार से नेरवा के लिए अलग से एक्सप्रेस फीडर बनाया जाए, ताकि इस क्षेत्र की विद्युत समस्या का स्थायी समाधान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article