फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   demand for bus service

Rampur Bushahar News: दो बार दिखाई हरी झंडी, बस सेवा के लिए अब भी इंतजार

Sat, 05 Oct 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
रोड फिटनेस प्रमाणपत्र के अभाव में लटका बस सेवा का मामला
विज्ञापन


आधा दर्जन पंचायतों के ग्रामीणों में रोष, बस सेवा की उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी

डंसा (रामपुर बुशहर)। उपमंडल रामपुर की छह पंचायतों के हजारों ग्रामीण लालसा-बाहलीधार वाया शांदल सड़क पर बस सेवा का वर्षों से इंतजार कर रहे हैं। सड़क पर प्रशासनिक रूप से दो बार बस को हरी झंडी तो दिखाई गई, लेकिन ग्रामीण आज भी बस सेवा शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। रोड फिटनेस प्रमाणपत्र न मिलने के अभाव में बस सेवा का मामला लटका हुआ है। हजारों ग्रामीणों में बस सेवा न चलने से रोष है।

गौर हो कि रामपुर विकास खंड की आधा दर्जन पंचायतों को लाभान्वित करने वाली महात्वाकांक्षी लालसा-बाहलीधार वाया शांदल सड़क पर बस सेवा शुरू करवाने की मांग का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। प्रशासनिक स्तर पर दो मर्तबा बस को हरी झंडी दिखाने के बाद भी लोग अपने आपको ठगा महसूस कर रहे हैं। बीते साल हुई भारी बरसात के कारण जगह-जगह सड़क अवरुद्ध हो गई थी। इसके बाद सड़क दुरुस्त हुई और वर्तमान समय में छोटे-बड़े वाहन भी नियमित रूप से चल रहे हैं, बावजूद इसके परिवहन निगम रोड फिटनेस प्रमाणपत्र न मिलने से बस सेवा शुरू नहीं कर रहा। उधर, लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सड़क बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए दुरुस्त है। इन दिनों प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्राईकोटी जाने वाले श्रद्धालुओं को छोटे वाहनों में भारी भरकम किराया देकर जाना पड़ रहा है। समय और कम दूरी के लिहाज से श्राईकोटी पहुंचने के लिए यह सड़क उपयुक्त है।
विज्ञापन


क्षेत्र के लायक राम, प्रकाश चंद, बिहारी लाल, घनश्याम, राजेंद्र प्रसाद, होरी लाल, राधे श्याम, पवन कुमार, तारा चंद, किशोर कुमार, गोवर्धन सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार और परिवहन निगम प्रबंधन से जल्द उक्त रूट पर बस सेवा शुरू करवाने की मांग की है। लालसा पंचायत प्रधान मोहन जिप्टा ने बताया कि जल्द ही ग्रामीण इस मांग को लेकर परिवहन निगम प्रबंधन से मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, परिवहन निगम रामपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक अतुल गुप्ता का कहना है कि बस सेवा शुरू करवाने के लिए लोगों की मांग का प्रस्ताव पंचायतों के माध्यम से आना चाहिए। उसके बाद ही मामला संस्तुति के लिए उच्चाधिकारियों को भेजा जाता है। वहां से अनुमति मिलने के बाद ही बस सेवा शुरू की जाएगी। लोक निर्माण विभाग का फिटनेस प्रमाणपत्र भी बस सेवा चलाने के लिए जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed