फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Demand for additional time for business in Lavi

Rampur Bushahar News: लवी में कारोबार के लिए अतिरिक्त समय देने की मांग

Fri, 28 Nov 2025 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में आए व्यापारियों ने मेला समिति से दुकानें लगाने की तिथि बढ़ाने की मांग उठाई है। शुक्रवार को किन्नौरी मार्केट और मेले में आए अन्य व्यापारियों ने एसडीएम से मिलकर मेले के बाजार की अवधि बढ़ाने की मांग की है। व्यापारियों ने मेले में अब तक कम कारोबार होने और घाटे को ध्यान में रखते हुए प्रशासन से मेले का बाजार सजाने को अतिरिक्त समय मांगा। अंतरराष्ट्रीय लवी मेले को 30 नवंबर तक समेटने को लेकर मेले में आए व्यापारियों ने रोष जताया है। व्यापारियों का कहना है कि मेले में न तो अब तक व्यापार बढ़ पाया है और न ही व्यापारियों की कमाई हो पाई है। व्यापारियों ने प्लॉट काफी ऊंची कीमतों पर खरीदे हैं। ऐसे में यदि मेला 30 नवंबर तक ही सजा, तो उन्हें काफी घाटा होगा। हर साल मेला समिति की ओर से मेले की अवधि बढ़ाई जाती है ताकि मेले में आए व्यापारी कमाई कर सकें। लवी मेला साल का आखिरी मेला होता है, जिससे व्यापारियों को अच्छी कमाई की आस रहती है। लोगों को भी इस मेले से सस्ते दामों पर सामान खरीदने की सुविधा मिलती है। ऐसे में व्यापारियों के हितों को देखते हुए मेला सजाने के लिए अतिरिक्त समय दिया जाना चाहिए। किन्नौरी मार्केट और दूसरे क्षेत्रों से आए व्यापारियों ने प्रशासन से राहत की उम्मीद जताई है। एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने कहा कि लवी मेले की अवधि बढ़ाने को लेकर व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल मिला है। व्यापारियों की मांग पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article