फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Deepak was awarded the title of Mr. and Antara was awarded the title of Miss Farewell

Rampur Bushahar News: दीपक को मिस्टर और अंतरा को मिस फेयरवेल का खिताब

Fri, 27 Feb 2026 11:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Deepak was awarded the title of Mr. and Antara was awarded the title of Miss Farewell
तकलेच स्कूल में आयोजित विदाई समारोह में मिस्टर और मिस फेयरवेल अन्य के साथ। स्रोत : स्कूल प्रबंध
तकलेच स्कूल में विदाई समारोह में छात्राओं ने रैंप वाॅक पर दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पीएमश्री राजमाता शांति देवी मेमोरियल राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तकलेच में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का आयोजन 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए किया। प्रतियोगिताएं करवाई गईं, जिसमें छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने रैंप वॉक पर शानदार प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर दीपक को मिस्टर और अंतरा को मिस फेयरवेल के खिताब से सम्मानित किया गया। समारोह में स्कूल के शिक्षक अजीत सिंह मुख्य अतिथि और स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बबलू विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह में हितेश राणा ने मंच का संचालन किया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश कर मनोरंजन किया। समारोह में साहिल को मिस्टर हैंडसम, कृतिका ठाकुर को मिस ब्यूटीफुल, प्रवीण परफेक्ट प्लेयर, रंजीत परफेक्ट पर्सनेलिटी, पूनम ऑलराउंडर और रश्वनी ब्यूटीफुल आइज के टाइटल से सम्मानित किया गया। इसके अलावा करण राजवीर क्यूट स्माइल, कृति परफेक्ट पर्सनेलिटी, रितिक परफेक्ट ड्रेसिंग सेंस, हिमानी अट्रैक्टिव, भूमिका वेरी फनी गर्ल, अंजली ग्रेस्फुल्ली, बिपाशा ब्यूटीफुल स्माइल, कुसुम ब्यूटीफुल हेयर्स, पार्वती फ्रैंकली और वंशिका को रिस्पेक्टफुल के टाइटल से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि विद्यार्थी इस पाठशाला को छोड़ कर नई मंजिल की तरफ जा रहे हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। स्कूल के प्रधानाचार्य नेक राम चौहान ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर अशोक मेहता, सुनील मेहता, कविता ठाकुर, ममता कायथ, गोविंद शाक्या, संजय नेगी, विजय पाल, नरेश, दीपक, नरेश ठाकुर, शशि नेगी, अमन, ममता सोनी, जोगिंदर डोरटा, भरत बदरेल, बंदना ठाकुर, रमेश, गोवर्धन, शावनू राम ,शिव दासी, कांता देवी और मेनका शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article