{"_id":"5f2ae5a68ebc3e4ae445ff58","slug":"dead-body-rampur-hp-news-sml3407682128","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदूक से गोली चलने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदूक से गोली चलने से महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग थाना में मंगलवार देर रात को गोली लगने से महिला की मौत का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात ठियोग उपमंडल के माहोरी पंचायत में महिला की गोली लगने से मौत हो गई। हालांकि, इस बात का पता नहीं चल सका है कि महिला ने खुद ही अपने को गोली मार ली या फिर गलती से लगी। पुलिस महिला की तेरह साल की बच्ची के बयान के आधार पर भी जांच आगे बढ़ा रही है। गोली लगने के बाद गंभीर घायल महिला को उनके पति अजीत सिंह ने सिविल अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक महिला ने दम तोड़ दिया था। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भेज दिया है। वहीं, शिमला से भी फोरेंसिक लैब की टीम मौके पर गोली चलने और तथ्यों की जांच करने में जुटी है।
उधर, डीएसपी कुलविंद्र ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने धारा 336 के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। शव को आईजीएमसी शिमला भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।