फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   De-addiction treatment and counselling services started at Reckong Peo Hospital

Rampur Bushahar News: रिकांगपिओ अस्पताल में नशा मुक्ति उपचार और परामर्श सेवाएं शुरू

Tue, 07 Apr 2026 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। रिकांगपिओ अस्पताल में नशा मुक्ति उपचार और परामर्श सेवाएं शुरू हो गई हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश नेगी ने बताया कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से नशा मुक्ति उपचार, परामर्श एवं पुनर्वास सेवाएं क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ के कमरा नंबर-110 में आरंभ कर दी गई हैं। उन्होंने बताया कि जनजातीय जिला किन्नौर में युवा पीढ़ी में बढ़ते मादक पदार्थों के सेवन से निजात दिलाने के लिए सूचना, शिक्षा एवं संचार प्रणाली के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग नशे के दुष्प्रभावों पर लोगों को जागरूक कर रहा है ताकि स्वस्थ समाज का निर्माण संभव हो सके। डॉ. राकेश नेगी ने बताया कि नशा मुक्ति उपचार एवं परामर्श केंद्र में मेडिकल ऑफिसर, स्टाफ नर्स और महिला काउंसलर की सेवाएं उपलब्ध होंगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने लोगों से आह्वान किया कि वे इस सुविधा का लाभ उठाएं और युवा पीढ़ी को सकारात्मक दिशा की ओर प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed