फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Dattanagar defeated Arsu in Volleyball

वालीबाल में दत्तनगर ने अर्सू को हराया

Fri, 02 Apr 2021 06:37 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 06:37 PM IST
विज्ञापन
Dattanagar defeated Arsu in Volleyball
दतनगर में आयोजित तीन दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में भिड़ते खिलाड़ी। - फोटो : RAMPUR-HP
नोगली (रामपुर बुशहर)। दत्तनगर में पंचायत स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता शुरू हो गई है। प्रतियोगिता का पहला मैच मेजबान दत्तनगर और अर्सू के बीच खेला गया। रोमांचकारी मैच में दत्तनगर ने अर्सू को 2-1 से हराकर अगले दौर में प्रवेश पाया। लूहरी परियोजना एजीएम बलजिंद्र सिंह ने प्रतियोगिता में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन

उन्होंने रिबन काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में राजेंद्र सिंह, मिलाप ठाकुर और जॉनी कायथ बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। आयोजक कमेटी ने मुख्यातिथि का जोरदार स्वागत किया। मुख्यातिथि ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी और खेल को खेल की भावना से खेलने की अपील की।
विज्ञापन

दत्तात्रेय यूथ क्लब और दत्तात्रेय वॉलीबाल अकेडमी ने अरुण मेमोरियल वॉलीबाल टूर्नामेंट का आयोजन कर रहा है। पंचायत स्तरीय स्पर्धा में राष्ट्रीय स्तर के नामी खिलाड़ी भी दमखम दिखा रहे हैं। मीडिया प्रभारी निशांत शर्मा ने कहा कि प्रतियोगिता की विजेता टीम को 31 हजार की नकद राशि, ट्रॉफी और उपविजेता टीम को 18 हजार और ट्रॉफी से नवाजा जाएगा। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को 2100 रुपये की राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आकर्षक इनामों से सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर अध्यक्ष हितेश, नितेश, यशविंद्र ठाकुर, विनोज नेगी, चेतन शर्मा, विकास कंवर और दीपक ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed