फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Date for taking admission in IGNOU extended till 15th FebruaryDate for taking admission in IGNOU extended till 15th February

Rampur Bushahar News: इग्नू में प्रवेश लेने की तिथि 15 फरवरी तक बढ़ी

Thu, 06 Feb 2025 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। राजकीय महाविद्यालय रामपुर के इग्नू सेंटर में पुन: प्रवेश की तिथि बढ़ गई है। इग्नू स्टडी सेंटर 1110 रामपुर के समन्वयक डॉ. टीडी वर्मा बताया कि इग्नू में जनवरी सत्र 2025 के लिए स्नातक, स्नातकोत्तर, सर्टिफिकेट और डिप्लोमा कार्यक्रम में प्रवेश की अंतिम तिथि को 31 जनवरी से बढ़ाकर 15 फरवरी कर दी है। अभ्यर्थी इग्नू में 15 फरवरी तक प्रवेश ले सकते हैं। इग्नू में पहले से अध्ययनरत शिक्षार्थी, जिन्होंने फीस जमा नहीं करवाई है, वे भी 15 फरवरी तक जमा कर सकते हैं। क्षेत्रीय केंद्र शिमला से प्राप्त जानकारी अनुसार इग्नू ने जनवरी सत्र 2025 से बीए माइक्रो स्माल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज, एमएससी एनालिटिकल केमिस्ट्री, एमएससी ज्योग्राफी विषयों में स्नातक और स्नातकोत्तर की अधिसूचना जारी की है, जो अभ्यर्थी इन विषयों में स्नातक व स्नातकोत्तर करना चाहते हैं, वह 15 फरवरी तक इग्नू की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्रवेश ले सकते हैं। इग्नू से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इग्नू स्टडी सेंटर 1110 रामपुर में आकर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed