फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   danger to helipaid

बोनिग सारिंग में भूमि कटाव से खतरे की जद में हेलिपैड

Fri, 02 Sep 2022 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
danger to helipaid
बास्पा नदी के तेज बहाव की जद में हेलिपैड। संवाद - फोटो : RAMPUR-HP
सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले के सांगला में पर्यटन को बढ़ावा देने और सड़क बंद होने की स्थिति में प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए बोनिग सारिंग में करोड़ों रुपये से हेलिपैड बनाया गया है। वर्ष 2007 में सांगला के खरोगला, सेरिडचे, गंगारंग, हुरबा और रोकती खड्ड में बाढ़ आने से बास्पा नदी के बीच में बना हेलिपैड क्षतिग्रस्त हो गया था। 15 साल से नदी के बीच में बचा हेलिपैड लगातार भूमि कटाव के कारण खतरे के जद में आ गया है। कभी भी बास्पा नदी के तेज बहाव में डूब सकता है।
विज्ञापन

सांगला वैली की 11 पंचायतों की हजारों की आबादी को राहत पहुंचाने और पर्यटन व्यवसाय के लिए इसका इस्तेमाल करना मुश्किल हो गया है। यह हेलिपैड अगर पूरी तरह से डूब गया तो प्रदेश सरकार को करोड़ों का नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन

किन्नौर के विधायक जगत सिंह नेगी ने बताया कि भाजपा सरकार हेलिपैड को जोड़ने वाली एक किमी सड़क तक नहीं बना सकी है। हेलिपैड सामरिक सुरक्षा दृष्टि से बेहद अनिवार्य है। वहीं, जिला परिषद सदस्य हितेश नेगी, सांगला वैली के किशोर नेगी, महेंद्र सिंह नेगी, कुलदीप नेगी, सुरजीत नेगी, दीपक नेगी, दिव्या नेगी, अरुण नेगी, प्रसेनजीत नेगी आदि ने कहा कि पिछले 15 साल से हेलिपैड की सुरक्षा और सड़क निर्माण के नाम पर एक पत्थर तक नहीं लगा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हेलिपैड को सुरक्षित करे अन्यथा आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, लोक निर्माण विभाग के एसडीओ सांगला राकेश नेगी ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए लोगों ने गिफ्ट डीड दी है। धन के अभाव में न तो सड़क निर्माण हो सका है और न ही हेलिपैड को सुरक्षित किया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed