{"_id":"62f7e1077e5fd412a902454a","slug":"damage-in-nither-daplar-village-due-to-flood-rampur-hp-news-sml418352483","type":"story","status":"publish","title_hn":"नित्थर के डपलाड़ गांव में पटरी पर नहीं लौटी जिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नित्थर के डपलाड़ गांव में पटरी पर नहीं लौटी जिंदगी
विज्ञापन
नित्थर क्षेत्र में भारी बारिश से कई घर नष्ट, कई घर ढहने के कगार पर
- फोटो : RAMPUR-HP
नित्थर (कुल्लू)। नित्थर उपतहसील में भारी बारिश ने कहर बरपाया है। बारिश से उपतहसील के कई ग्रामीण घरों से बेघर होने को मजबूर हो गए हैं। कई लोगों के घर बारिश के कारण हुए भूस्खलन से तबाह हो गए हैं तो कई ग्रामीणों के घर ढहने के कगार पर हैं। हालत यह है कि पिछले दिनों हुई बारिश से क्षेत्र के लोग काफी सहमे हुए हैं।
नित्थर उपतहसील की ग्राम पंचायत घाटू के डपलाड़ गांव में टिकमराम का घर भारी बारिश से भूस्खलन की जद में आकर पूरी तरह से तबाह हो गया है। ऐसे में उनके पास सिर छिपाने की जगह तक नहीं बची है। इसी पंचायत के तहत करोड़ गांव के शिवराम, छायाराम और ओम प्रकाश का घर भी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त होने के बाद रहने योग्य नहीं बचा है। ऐसे में स्थानीय गांव के लोग प्रशासन से मदद की आस लगाए बैठे हैं, लेकिन अभी तक कोई भी अधिकारी मौके पर नुकसान का जायजा लेने तक नहीं पहुंचा है।
ग्राम पंचायत घाटू के प्रधान भोगाराम का कहना है पंचायत में बरसात त्रासदी लेकर आई है। इससे चलने के रास्ते तक जगह-जगह ढह गए हैं। इससे ग्रामीणों को आवाजाही में भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत रास्तों को दुरुस्त करने का कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
प्रधान भोगाराम ने कहा कि नुकसान के बारे में पटवारी से बात की गई है, जो जल्द ही मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लेंगे। एसडीएम निरमंड मनमोहन सिंह ने बताया कि जहां भी नुकसान हुआ है, उसका जायजा लिया जा रहा है। जिस भी पटवार सर्किल में पंचायत आती है, वहां के पटवारी नुकसान का जायजा ले रहे हैं। खेतों के डंगे ढहे हैं, पंचायत के माध्यम से दुरुस्त करवा जाएंगे।