{"_id":"6925ae3e09884b4559011474","slug":"dalgaon-school-celebrated-its-annual-prize-distribution-ceremony-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-148802-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: अक्षत को स्टूडेंट ऑफ द ईयर के खिताब से नवाजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: अक्षत को स्टूडेंट ऑफ द ईयर के खिताब से नवाजा
विज्ञापन
दलगांव स्कूल में मनाया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दलगांव में मंगलवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। समारोह में दलगांव पंचायत के प्रधान विशेषर सिंह बांश्टू ने बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे और मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में पंचायत सचिव सुलेखा चौहान भी मौजूद रहीं। जमा दो कक्षा के छात्र अक्षत को बेस्ट एथलीट और स्टूडेंट ऑफ द ईयर के खिताब से सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने भाषण, पंजाबी डांस, नेपाली डांस एकल गीत , एकल डांस और पहाड़ी नाटी सहित नाटिका का मंचन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य हंसराज शर्मा ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। समारोह में राजकीय प्राथमिक पाठशाला दलगांव के विद्यार्थी भी शामिल हुए। विद्यार्थियों ने नशीले मादक द्रव्यों के दुष्प्रभाव पर नुक्कड़ नाटक का मंचन भी किया। कार्यक्रम के अंत में स्कूल के मेधावियों को पुरस्कृत किया गया। इनमें तनवी, सचिन, महक, यशिका, उर्वशी, पल्लवी, आर्यन, आरुषि, कृतिका, श्रुति, दीपिका, तमन्ना, अदिति शर्मा को पुरस्कृत किया गया। ध्रुव को जिला स्तरीय अंडर-19 वॉलीबाल प्रतियोगिता में विजेता टीम के खिलाड़ी के रूप में सम्मानित किया गया। अनिधि को जिला स्तरीय वाॅलीबाल प्रतियोगिता में चयनित होने के लिए सम्मानित किया गया।