फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   rohru runtadi village domestic dispute husband attacks wife with knife both injured

Rampur Bushahar News: घरेलू विवाद में पति ने पत्नी पर चाकू से किया हमला, फिर खुद को किया घायल

Thu, 10 Sep 2026 11:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर।
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर। Published by: शिमला ब्यूरो Updated Thu, 10 Sep 2026 11:23 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के रोहड़ू में घरेलू विवाद के बाद पति-पत्नी के बीच चाकूबाजी की घटना सामने आई है। रनटाड़ी गांव में वीरवार दोपहर करीब पौने दो बजे हुई इस घटना में बीरबल और उसकी पत्नी रचना गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि पति ने पहले पत्नी पर चाकू से हमला किया और फिर खुद को भी घायल कर लिया। दोनों को सिविल अस्पताल रोहड़ू में प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
rohru runtadi village domestic dispute husband attacks wife with knife both injured
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहड़ू की सीमा रनटाड़ी पंचायत के रनटाड़ी गांव में घरेलू विवाद के बाद पति-पत्नी के बीच चाकूबाजी की घटना सामने आई है। इस घटना में पति बीरबल और पत्नी रचना दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। यह घटना वीरवार को दोपहर करीब पौने दो बजे हुई। घरेलू विवाद को लेकर पति-पत्नी के बीच तीखी बहस हुई थी।

विज्ञापन


बहस के दौरान पति बीरबल ने कथित तौर पर अपनी पत्नी रचना पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद बीरबल ने खुद को भी चाकू मारकर घायल कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को सिविल अस्पताल रोहड़ू पहुंचाया। चिकित्सकों ने वहां उनका प्राथमिक उपचार किया। चोटें अधिक होने के कारण उन्हें तुरंत आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया। पुलिस को भी इस मामले की जानकारी दी गई है। पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि घरेलू विवाद किस बात को लेकर हुआ था। घटना की पूरी परिस्थितियों की गहनता से जांच की जा रही है। बताया जा रही कि पति-पत्नी के बीच अक्सर छोटे-मोटे विवाद होते रहते थे। आज का विवाद इतना बढ़ गया कि उसने हिंसक रूप ले लिया। चाकू के हमले से दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने चीख-पुकार सुनी थी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed