{"_id":"6735e66eeec9de680502ad3e","slug":"cv-raman-sadan-winner-in-marchpast-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-124742-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: मार्चपास्ट में सीवी रमन सदन विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: मार्चपास्ट में सीवी रमन सदन विजेता
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सनारसा में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्
सनारसा स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिताएं शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सनारसा में दो दिवसीय वार्षिक खेल दिवस का शुभारंभ हुआ। समारोह में शारीरिक शिक्षक के प्रवक्ता रविंद्र सिंह, संतोष शर्मा प्रवक्ता अर्थशास्त्र और तिलक शर्मा प्रवक्ता जीव विज्ञान बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे।
वार्षिक खेल दिवस अंतर-सदनीय प्रतिस्पर्धा में छठी से 12वीं के करीब 140 छात्र-छात्राओं ने 15 से अधिक खेलों में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पहले दिन खेल दिवस की शुरुआत चार अलग-अलग सदनों के मार्चपास्ट से हुई। इसमें विजेता सीवी रमन सदन और उपविजेता टैगोर सदन रहा। वॉलीबाल में छात्राओं ने भी दमखम दिखाया। इसमें टैगोर सदन विजेता रहा और एचजी खुराना उपविजेता रहा। मुख्य अतिथियों ने विजेता को ट्राॅफी पुरस्कार देकर नवाजा। उन्हाेंने छात्र और छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेल के महत्व पर विचार रखे। प्रतियोगिता में खो-खो, वॉलीबाल, 100, 200, 400 मीटर दौड़, बोरी दौड़, लंबीकूद, ऊंची छलांग, चम्मच दौड़ जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
अंतर-सदनीय रस्साकशी प्रतियोगिता रोमांचकारी रही। प्रतियोगिता के समापन समारोह में प्रधानाचार्य भीम सिंह वर्मा ने विजेता और उपविजेता प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र और मेडल से नवाजा। भीम सिंह वर्मा ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यालय के छात्र-छात्राओं की छिपी प्रतिभा को खोजकर निखार कर बाहर लाना उनका मुख्य मकसद है, ताकि भविष्य में उनका सर्वांगीण विकास हो।