{"_id":"66b1e8fcd99317b9cb05a08d","slug":"cultural-programs-will-be-held-along-with-march-past-in-ani-on-15th-august-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-119776-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: 15 अगस्त को आनी में मार्चपास्ट के साथ होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: 15 अगस्त को आनी में मार्चपास्ट के साथ होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
विज्ञापन
एसडीएम ने बैठक में विभिन्न विभागों को दिए दिशा-निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर इस वर्ष आनी के मेला मैदान में मार्चपास्ट के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पुलिस दल की अगुआई में स्कूल और कॉलेज के छात्र इसमें भाग लेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ होगा। इसकी अध्यक्षता एसडीएम नरेश वर्मा करेंगे।
इसके पश्चात रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस राजकीय महाविद्यालय आनी के साथ-साथ आनी के विभिन्न स्कूलों के छात्र विभिन्न प्रस्तुतियां देंगे। स्वतंत्रता दिवस के आयोजन को लेकर मंगलवार को एसडीएम सभागार आनी में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम आनी नरेश वर्मा ने की। उन्होंने सफल आयोजन के लिए विभिन्न दिशा-निर्देश जारी किए। मार्चपास्ट के लिए पुलिस विभाग को, मेला ग्राउंड को तैयार करने के लिए लोक निर्माण विभाग और जलशक्ति विभाग को निर्देश जारी किए गए हैं। तहसीलदार आनी की देखरेख में सभी तैयारियां पूरी करने को कहा गया है। एसडीएम ने सभी विभागों के अधिकारियों से आपसी समन्वय से स्वतंत्रता दिवस समारोह को सफल बनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा।
इस मौके पर बीडीओ आनी अमनदीप सिंह, तहसीलदार आनी भीम सिंह नेगी सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, विभिन्न विभागों और संस्थानों के पदाधिकारी मौजूद रहे।