फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   cultural news rampur

Rampur Bushahar News: ठाकुर सत्यनारायण कपूरिया मंदिर में धूमधाम से मनाई जन्माष्टमी

Sat, 05 Sep 2026 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
देर रात तक चले भजन-कीर्तन से पूरा वातावरण हुआ कृष्णमय
विज्ञापन

पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह सहित सैकड़ों लोगों ने लिया आशीर्वाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। ठाकुर सत्यनारायण कपूरिया मंदिर न्यास ने जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने मंदिर पहुंचकर ठाकुर सत्यनारायण के दर्शन किए। देर रात तक चले भजन-कीर्तन से पूरा वातावरण कृष्णमय हो गया।
धार गौरा के शर्मा बंधु भजन मंडली के गायक पीतांबर शर्मा और उनके साथियों ने भजनों की प्रस्तुति दी। पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह का न्यास के सदस्यों ने स्वागत किया। उन्हें श्रीराम का पटका और स्मृतिचिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। न्यास सदस्यों ने प्रतिभा सिंह को मंदिर के ऐतिहासिक महत्व से अवगत कराया। मंदिर का निर्माण वर्ष 1923 से 1927 के बीच हुआ था। इसके निर्माण में राजपरिवार का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। मंदिर की दीवारों पर महाराज पदम सिंह के समय की करीब सौ वर्ष पुरानी चित्रकला और कलाकृतियां मौजूद हैं। न्यास ने हाल ही में इनके संरक्षण का कार्य करवाया है। समारोह में दिवंगत वीरभद्र सिंह के सनातन संस्कृति और हिंदू समाज के प्रति योगदान को भी याद किया गया।
विज्ञापन

इनसेट
राधा-कृष्ण बने बच्चों का किया पूजन
न्यास के सचिव विनय शर्मा ने बताया कि जन्माष्टमी समारोह में राधा-कृष्ण के रूप में आए बच्चों का पूजन किया गया। न्यास सदस्य गुलाब नेगी ने बच्चों को माला पहनाई और उपहार भेंट किए। न्यास की उपाध्यक्ष तपस्या शर्मा ने बच्चों में धार्मिक प्रश्नोत्तरी करवाई। सही उत्तर देने वाले बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए गए। शुक्रवार देर रात तक श्रीकृष्ण जन्म के अवसर पर बधाई गीतों पर श्रद्धालु खूब झूमे। कार्यक्रम के अंत में सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। इसमें माखन-मिश्री, धनिया प्रसाद और देसी घी के पेड़े शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed