{"_id":"6a898bc50124e461eb00bfa5","slug":"cultural-news-rampur-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-167806-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: ननखड़ी में भादो मेले का आगाज, देवता पलथान की पालकी और नाटी रही आकर्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: ननखड़ी में भादो मेले का आगाज, देवता पलथान की पालकी और नाटी रही आकर्षण
विज्ञापन
महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सजधज कर डाली नाटी
सैकड़ों लोगों ने आराध्य देवता के समक्ष नवाया शीश, सुख-समृद्धि का लिया आशीर्वाद
संवाद न्यूज एजेंसी
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। तहसील स्तरीय भादो मेले का विधिवत शुभारंभ शनिवार को हो गया। देवता पलथान शोली की पालकी और पूनन गांववासियों के आगमन के साथ मेले का आगाज हुआ। पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन पर नाचते-गाते हुए लोग ननखड़ी बाजार से मेला मैदान तक पहुंचे। मेला मैदान में पहुंचने के बाद नाटी डाली गई।
देवता पलथान की पालकी, पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन और नाटी मेले के मुख्य आकर्षण रहे। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सजधज कर नाटी डाली। उन्होंने भावी पीढ़ी को संस्कृति संजोने का संदेश दिया। भादो मेले के अवसर पर ननखड़ी तहसील के सभी सरकारी कार्यालयों में स्थानीय अवकाश रहा। इसके चलते बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मेले में पहुंचे। मेले में ननखड़ी के अलावा रामपुर, रोहड़ू और बागी क्षेत्र से भी लोग पहुंचे। स्थानीय लोगों के अनुसार यह मेला लंबे समय से पारंपरिक रूप से आयोजित होता आ रहा है।
मेले के दौरान श्रद्धालुओं ने देवता पलथान के समक्ष शीश नवाया और आशीर्वाद लिया। यह दो दिवसीय मेला पूरे क्षेत्र में उत्साह और उल्लास का माहौल बनाए हुए है। मेले में प्रधान प्रमाल चौहान, सचिव मनोज ठाकुर, कर्म सिंह, प्रकाश मेहता और अमृत मेहता ने भाग लिया। महिला मंडल पूनन की महिलाओं की भी सक्रिय भागीदारी रही। ढोल-नगाड़ों की थाप पर ग्रामीण झूमते रहे।