{"_id":"5e3ee7ae8ebc3ee5cd55b91a","slug":"cultural-activity-rampur-hp-news-sml3237101167","type":"story","status":"publish","title_hn":"नच मेरी बोईसा गानों पर झूमें किन्नौर के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नच मेरी बोईसा गानों पर झूमें किन्नौर के लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुशहर। रामपुर में लोसर उत्सव का आगाज धूमधाम से हुआ। शुक्रवार देर शाम को इसका आयोजन नोगली वन विभाग के विश्रामगृह के परिसर में रत्नभद्र रॉक रम मानव सहयोग समिति रामपुर की ओर से किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन हर साल नए साल के आगाज में किया जाता है। इस साल भी रामपुर में रहने वाले किन्नौर के लोगों ने एक-दूसरे को लोसोमाटाशी बोल कर नए साल का आगाज किया।
इस दौरान रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। किन्नौर के लोगों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम पेश कर मौजूद सभी लोगों का खूब मनोरंजन किया। महिलाओं ने स्वागत गीत पेश किया। स्कूली छात्रों ने आंग ता उमर ली कच्चा, फायूलो कोमो शारे देशंग नामां सांगला और जोर लगा के नच मेरी बोईचा आदि गीतों की प्रस्तुति से खूब मनोरंजन किया। वनवासी कल्याण आश्रम के छात्रों ने भक्ति गीतों से समा बांधा।
विज्ञापन
हिमा नेगी एंड पार्टी, दीपिका और पालदेन ने नृत्य पेश कर वाहवाही लूटी। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि सतलुज जल विद्युत निगम नाथपा झाकड़ी परियोजना प्रमुख रवि चंद्र मौजूद रहे। उनके साथ विशेष अतिथि के रूप में मुख्य अरण्यपाल वन विभाग रामपुर बंसी लाल नेगी, परियोजना प्रमुख लूहरी आरएल नेगी और एक्सईएन लोक निर्माण विभाग निरमंड पासंग नेगी मौजूद रहे। मुख्यातिथि परियोजना प्रमुख नाथपा रविचंद्र नेगी ने सभी को लोसर उत्सव की बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस तरह कार्यक्रम आयोजन करने से किन्नौर की संस्कृति को संजोए रखने का अच्छा मौका मिलता है। इस अवसर पर
रत्नभद्र रॉक रम मानव सहयोग समिति रामपुर के अध्यक्ष छेवांग दोर्जे, उपाध्यक्ष संजीव, महासचिव टीके नेगी, सचिव कालजंग हारा, संजीव हारा, रत्न नेगी, किरण, अतुल, रपतन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।