फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Crowds of shoppers thronged the stalls set up at Theog's Nehru Maidan

Rampur Bushahar News: ठियोग के नेहरू मैदान में सजे स्टॉलों पर उमड़ी खरीदारों की भीड़

Sun, 23 Aug 2026 11:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Crowds of shoppers thronged the stalls set up at Theog's Nehru Maidan
ठियोग में रविवार को खरीदारी के लिए उमड़े लोग। संवाद
रविवार को खूब हुई खरीदारी, कारोबारियों के खिले चेहरे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग उत्सव के बाद ठियोग के नेहरू मैदान में सजे स्टॉल लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। रविवार को छुट्टी का दिन होने के कारण सुबह से ही मैदान में खरीदारों की आवाजाही शुरू हो गई। दोपहर बाद मैदान में लोगों की भीड़ और बढ़ गई। अधिकांश स्टॉलों पर ग्राहक खरीदारी करते नजर आए। मौसम ने भी रविवार को कारोबारियों का साथ दिया। हालांकि, आसमान में दिनभर बादल छाए रहे लेकिन बारिश नहीं होने के कारण लोग आराम से खरीदारी के लिए मैदान पहुंचते रहे। आलू मैदान में करीब दो दिन पहले से ही 180 से अधिक स्टॉल सज चुके हैं। अलग-अलग राज्यों और क्षेत्रों से पहुंचे व्यापारी यहां विभिन्न प्रकार के उत्पाद लेकर पहुंचे हैं। रविवार को विशेष रूप से महिलाओं के सामान वाले स्टॉलों पर काफी भीड़ देखने को मिली। कपड़े, घरेलू उपयोग की वस्तुएं, सजावटी सामान और अन्य सामग्री खरीदने के लिए महिलाओं की संख्या अधिक रही। वहीं, तमिलनाडु, केरल और महाराष्ट्र से आए घरेलू खाद्य उत्पाद भी लोगों के बीच खास आकर्षण बने हुए हैं। इन स्टॉलों पर स्थानीय लोगों के साथ बाहर से आए लोगों की भी अच्छी खासी रुचि दिखाई दे रही है। आलू मैदान में लगे स्टॉलों पर लोगों को रोजमर्रा की जरूरत से लेकर सर्दियों की तैयारी तक का सामान उपलब्ध हो रहा है। यहां जूते-चप्पल, किताबें, रेडीमेड कपड़े, क्रॉकरी, चादरें और खादी से बने उत्पादों की विभिन्न रेंज मौजूद हैं। कई दुकानों पर सर्दियों के गर्म कपड़े और अन्य उपयोगी सामान भी सजाए गए हैं। अलग-अलग राज्यों से आए व्यापारियों की ओर से लगाए गए स्टॉलों के कारण मैदान में खरीदारी के साथ लोगों को विभिन्न क्षेत्रों के उत्पादों को देखने और खरीदने का अवसर भी मिल रहा है।



15 सितंबर तक सजे रहेंगे स्टॉल
आलू मैदान में लगाए गए ये स्टॉल 15 सितंबर तक सजे रहेंगे। नगर परिषद ने आलू मैदान को करीब 85 लाख रुपये के किराये पर दिया है। ऐसे में व्यापारियों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में मेले में खरीदारों की संख्या और बढ़ेगी। रविवार को उमड़ी भीड़ से कारोबारियों में भी कुछ उत्साह नजर आया और उन्हें उम्मीद है कि आने वाले दिनों में बिक्री में तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed