फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Crowd of devotees throng Bhimakali Temple in Sarahan

भीमाकाली मंदिर सराहन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, सुबह 6:00 बजे से लगी कतारेें

Sun, 11 Oct 2026 11:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Crowd of devotees throng Bhimakali Temple in Sarahan
भीमाकाली माता मंदिर में रविवार को पहले नवरात्र पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। स्रोत : जागरूक पाठ
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। शरद नवरात्र के पहले दिन रविवार को प्रसिद्ध माता भीमाकाली मंदिर सराहन में माता के दर्शन के लिए सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचे। सुबह 6:00 बजे से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। श्रद्धालु अपनी बारी का इंतजार करते हुए माता के दर्शन और पूजा-अर्चना करते रहे। नवरात्र के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु माता के दरबार में शीश नवाने पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मंदिर न्यास, पुलिस और होमगार्ड के जवानों की तैनाती की गई है। मंदिर के कपाट सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं के लिए खुले रहेंगे। नवरात्र के अवसर पर माता को नए वस्त्र पहनाए गए हैं। मंदिर तक पहुंचने वाले मार्गों को भी दुरुस्त किया गया है। वहीं, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पार्किंग व्यवस्था बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। सराहन बाजार में बस अड्डा से मंदिर तक प्रसाद और पूजा सामग्री की दुकानें भी सजी हुई हैं। भीमाकाली मंदिर के मुख्य पुजारी पूर्ण शर्मा ने बताया कि शरद नवरात्र के पहले दिन सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। भक्तों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article