फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   मोलगी में बुजुर्ग महिला की गिरने से मौत

मोलगी में बुजुर्ग महिला की गिरने से मौत

Thu, 11 Oct 2018 10:29 PM IST
Updated Thu, 11 Oct 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
मोलगी में बुजुर्ग महिला की गिरने से मौत
विज्ञापन

ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। झाकड़ी थाने के अंतर्गत 15/20 क्षेत्र के मोलगी में बुजुर्ग महिला की गिरने से मौत हो गई। मोलगी गांव की लीला (62) घासनी में घास काटने जा रही थी। मोलगी डांक में अचानक पैर फिसलने से वे गहरी खाई में जा गिरी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पंचायत प्रधान अनीता, उपप्रधान रविकांत और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। दुर्घटना की सूचना गानवीं पुलिस चौकी को दी गई। पुलिस की ओर से हेड कांस्टेबल राकेश, बंसी लाल और आत्म प्रकाश तुरंत मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गानवी पहुंचाया। डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि मोलगी में एक बुजुर्ग महिला की गिरने से मौत हुई है। शव का पीएचसी गानवी में पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed