फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   सतलुज में गिरी कार समेत दाे लापता

सतलुज में गिरी कार समेत दाे लापता

Mon, 04 Jun 2018 10:02 PM IST
Updated Mon, 04 Jun 2018 10:02 PM IST
विज्ञापन
सतलुज में गिरी कार समेत दाे लापता
हादसा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

आनी (कुल्लू)।
आनी-लूहरी मार्ग पर छाउन्टी और करशा के बीच सोमवार सुबह एक कार सतलुज नदी में जा गिरी। कार का देर शाम तक कोई पता नहीं चला है। यह कार आनी से लूहरी की तरफ जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार खराब और तंग सड़क होने की वजह से दूसरी गाड़ियों को पास देते हुए कार नीचे नदी में गिर गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नदी में पानी का बहाव अधिक और तेज होने के कारण कार का अभी तक कोई पता नहीं चला। सड़क पर चल रहे वाहन चालकों ने बताया कि कार का नंबर एचपी 03-2201 नंबर हो सकता है। वह कुमारसैन क्षेत्र की बताई जा रही है। उसमें एक पुरुष और एक महिला भी सवार थी। सड़क गिरने के दो घंटे बाद भी कोई पता नहीं चल सका। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। उधर, एसएचओ आनी भाग सिंह ने मामले की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि वाहन का कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस सतलुज में तलाश करने में जुटी है। अभी तक सही पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed