फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   फिरौती मांगने वाला पुलिस ने शिंगला में दबोचा

फिरौती मांगने वाला पुलिस ने शिंगला में दबोचा

Thu, 11 Jan 2018 07:06 PM IST
Updated Thu, 11 Jan 2018 07:06 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर के नामी व्यापारी को जान से मारने की धमकी भरा पत्र देकर फिरौती मांगने वाला आरोपी लील बहादुर पुलिस ने जाल बिछाकर शिंगला के फैनीधार में धर दबोचा है। इस व्यापारी को आरोपी ने दो बार पत्र लिखकर धमकी दी थी कि अगर उसे एक करोड़ रुपये की फिरौती की रकम नहीं दी तो उसे जान से मार दिया जाएगा। इस धमकी भरे पत्र के बाद व्यापारी की रात की नींदें उड़ गई थी, जब धमकी देने वाले व्यक्ति का पता नहीं लगा तो मामला पुलिस में दर्ज किया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से ऐसा जाल बिछाया कि मामले का मुख्य आरोपी काबू में आ गया। पुलिस ने आरोपी को वीरवार को रामपुर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा। उल्लेखनीय है कि आरोपी ने रामपुर के नामी फर्म के मालिक को एक करोड़ रुपये की फिरौती देने का धमकी भरा पत्र दिया था। पुलिस ने शक के आधार पर पहले व्यापारी के दो पूर्व कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इनसे पूछताछ के बाद जब पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगा तो मुख्य आरोपी की तलाश में जुट गई। बताते हैं कि मुख्य आरोपी ने फिर फिरौती की रकम उस तक पहुंचाने की धमकी दी। यह फिरौती राशि कब और कहां देनी है यह भी व्यापारी को बताया गया। इसके बाद यह मामला पुलिस के पास पहुंचा और पुलिस ने उस स्थान का पहले मुआयना किया, जहां पर आरोपी ने फिरौती की राशि पहुंचाने को कहा था। इसके बाद पुलिस ने समूचे क्षेत्र का जायजा लेने के बाद जाल बिछा दिया। इसके साथ ही इस कार्रवाई की वीडियो रिकार्डिंग करने की व्यवस्था भी पहले ही कर दी गई थी, ताकि सबूतों के साथ आरोपी को पकड़ा जा सके। डीएसपी रामपुर देव कुमार नेगी ने बताया कि पुलिस के जाल बिछाने के बाद बुधवार रात 11 बजे जैसे ही आरोपी लील बहादुर मौके पर फिरौती की राशि लेने पहुंचा तो उसे पुलिस टीम ने धर दबोचा। बताते हैं कि आरोपी को पकड़ने के बाद उससे पूछताछ की गई। पूछताछ के बाद आरोपी को वीरवार को रामपुर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है, ताकि इस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed