फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   धार गांव में आग की भेंट चढ़े दो मकान

धार गांव में आग की भेंट चढ़े दो मकान

Thu, 11 Jan 2018 07:08 PM IST
Updated Thu, 11 Jan 2018 07:08 PM IST
विज्ञापन
धार गांव में आग की भेंट चढ़े दो मकान
अाग - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
आनी (कुल्लू)। देवठी पंचायत के धार गांव में वीरवार सुबह करीब 10 बजे दो मकानों में आग लग गई। घटना में तीन परिवार बेघर हो गए हैं और करीब 20 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को फौरी राहत जारी की है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। लकड़ी के मकान होने के चलते आग बुझाने में ग्रामीणों को कामयाबी नहीं मिल पाई।
विज्ञापन

सूचना के मुताबिक धार गांव में वीरवार सुबह दो मकानों में अचानक आग लग गई। इस घटना में दो मंजिला मकान के आठ कमरे और साथ लगते एक मंजिला मकान के दो कमरे और एक रसोईघर सहित सारा सामान जलकर राख हो गया। इस अग्निकांड से धार गांव के गंगा राम, रोशन लाल और पुने राम तीन भाईयों के परिवार बेघर हो गए हैं। पंचायत प्रधान निशा ठाकुर ने बताया कि जिस समय आग लगी तब सभी लोग खेतों में काम कर रहे थे। इस दौरान घरों से उठते धुएं से लोगों ने अंदाजा लगाया कि शायद खेतों में रखे कचरों में आग लगाई गई होगी। लेकिन तभी आग ने पूरे मकान को चपेट में ले लिया। लोगों ने आग बुझाने का भरसक प्रयास किया। लेकिन बेकाबू हुई आग ने देखते ही देखते दस कमरों को राख में तबदील कर दिया। हालांकि आग बुझाने के लिए आनी से अग्निशमन दल को भी बुलाया गया। लेकिन गांव से करीब 600 मीटर दूरी तक ही दमकल वाहन पहुंच पाया और लाख कोशिशों के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका। घटना की सूचना मिलने के बाद प्रशासन की ओर से तहसीलदार डीएस नेगी सहित राजस्व विभाग और पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस अग्निकांड की छानबीन में जुट गई है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन



दो प्रभावितों को मिली राहत राशि
तहसीलदार आनी डीएस नेगी ने बताया कि बेघर हुए तीन परिवारों में से गंगा राम को 15 हजार, रोहन लाल को पांच हजार रुपये की फौरी राहत दी गई है। पुने राम का कुछ सामान आग से बच गया है और उसके ठहरने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था भी है, जिसके चलते उसे फौरी राहत नहीं दी गई। तीनों प्रभावित परिवारों को जल्द राहत दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed