फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   कटगांव में कमरे में मृत मिला पुलिस कर्मचारी

कटगांव में कमरे में मृत मिला पुलिस कर्मचारी

Wed, 10 Jan 2018 07:28 PM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 07:28 PM IST
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। पुलिस थाना कटगांव में तैनात मानक मुख्य आरक्षी कमरे में मृत अवस्था में मिला। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस थाना कटगांव से मिली जानकारी के मुताबिक हेमचंद (52) निवासी गांव पनोली डंसा, रामपुर बुशहर बीते कई समय से कटगांव पुलिस चौकी में बतौर मानक मुख्य आरक्षी के रूप में सेवाएं दे रहा था। बुधवार को जब वह पुलिस चौकी नहीं पहुंचा तो उसके अन्य पुलिस कर्मचारी उसके कमरे में गए। वहां जाकर देखा तो हेमचंद मृत अवस्था में पड़ा था। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भावानगर पहुंचाया। प्रारंभिक जांच में हृदयगति रुकने से हेमचंद की मौत बताई जा रही है। एसपी किन्नौर गुरदेव शर्मा ने मामले की पुष्टि की। कहा कि कटगांव में तैनात पुलिस कर्मचारी का शव कमरे में मिला। प्रथम दृष्टि में उसकी मौत हृदय गति रुकने से लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed