{"_id":"5b40e3fc4f1c1bb9248b5203","slug":"81530979324-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दुकानों से बीस कट्टे प्रतिबंधित तंबाकू बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच दुकानों से बीस कट्टे प्रतिबंधित तंबाकू बरामद
Updated Sat, 07 Jul 2018 09:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहड़ू। पुलिस ने छापामारी कर बाजार में पांच दुकानों से करीब बीस कट्टे प्रतिबंधित तंबाकू के बरामद किए हैं। पुलिस को सूचना मिल थी कि बाजार में कुछ दुकानदार प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादक धड़ल्ले से बेच रहे हैं। डीएसपी अनिल शर्मा ने थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह, एएसआई कमल नयन, हेड कांस्टेबल अमित, संजीव व प्रशांत के साथ पांच होल सेल की दुकानों में छापामारी की। शक्ति नगर में दो, अपर बाजार में दो और समाला में एक दुकान से करीब बीस कट्टे प्रतिबंधित तंबाकू खैनी उत्पाद बरामद किए। पुलिस ने मामला स्वास्थ्य विभाग को सौंप दिया है। डीएसपी अनिल शर्मा ने कहा कि बाजार में इस प्रकार की कार्रवाई चलती रहेगी।
विज्ञापन