{"_id":"5a6dafb04f1c1b7c268b6cdc","slug":"81517137840-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार गिरी, चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार गिरी, चालक की मौत
Updated Sun, 28 Jan 2018 09:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठियोग (रामपुर बुशहर)। बडे़च गांव की संपर्क सड़क पर देवी मोड़ के पास एक कार सड़क से नीचे गिरी। हादसे में चालक की मौके पर मौत हो गई। देर शाम सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को बाहर निकाला। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे थाने में हादसे की सूचना मिली। प्राप्त जानकारी के अनुसार कार संख्या एचपी 10-0455 मालिक एवं चालक रजिंद्र सिंह (41) पुत्र लायक राम निवासी गांव बड़ेच, तहसील ठियोग चला रहा था, जिसकी हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल ठियोग पहुंचाया और पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। उधर, डीएसपी ठियोग तिलक राज ने हादसे की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर हादसे की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन