{"_id":"5a9d29524f1c1bc83b8ba140","slug":"71520249170-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार खाई में लुढ़की, चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार खाई में लुढ़की, चालक की मौत
Updated Mon, 05 Mar 2018 09:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रोहड़ू।
रोहड़ू-सुंगरी मार्ग पर भलूण कैंची के पास कांगरनाला में रविवार रात एक मारुति कार दुर्घटनाग्रस्त हुई। इससे गाड़ी के चालक की मौत हो गई है। हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू दी है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा रविवार रात करीब नौ बजे हुआ। कार नंबर सीएच03ए-7038 रोहड़ू-सुंगरी मार्ग पर शलावट गांव की ओर जा रही थी। इसी बीच कार भलूण कैंची के पास कांगरनाला में सड़क से नीचे गहरी खाई में लुढ़क गई। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तथा राहत कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल अवस्था में चालक को घटनास्थल से बाहर निकाला। यहां से उसे 108 एंबुलेंस में रोहड़ू अस्पताल प्राथमिक उपचार के लिए लाया जा रहा था। अस्पताल लाते समय उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान सवीन कुमार (35) पुत्र नरेंद्र सिंह कायथ गांव शलावट के रुप में हुई है। रोहड़ू पुलिस थाना प्रभारी रंजीत सिंह ने हादसे की पुष्टि की। कहा कि पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।