फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   बाजार में लगी अाआग, कई दुकानें जलीं

बाजार में लगी अाआग, कई दुकानें जलीं

Mon, 12 Feb 2018 10:13 PM IST
Updated Mon, 12 Feb 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
बाजार में लगी अाआग, कई दुकानें जलीं
दुकानें जलीं - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
रामपुर बुशहर। रामपुर में बुशहर मार्किट में रविवार देर रात आग लगने से करीब 30 रुपये का नुकसान हो गया। आग ने पल भर में ही मार्किट में लाखों का सामान राख कर दिया। जानकारी के अनुसार रविवार देर रात करीब एक बजे आग लगी। बताया जा रहा है कि दो शराबी रात को आग जलाकर वहां बैठे थे। उनकी ओर से यहां पर जलाई गई आग आगे फैल गई। अग्निकांड में 13 छोटे-छोटे दुकानदारों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। सात अन्य दुकानों को आंशिक तौर पर नुकसान हुआ है। पुलिस ने भी मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों को जैसे ही आग लगने का पता चला तो अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी और रात को ही आग पर काबू पा लिया गया। यदि आग बुझाने में देरी लगती तो रिहायशी घरों को भी नुकसान हो सकता है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। बुशहर मार्किट को नगर परिषद रामपुर की ओर से स्थापित किया गया है। तहसीलदार विपिन ठाकुर ने मौके का जायजा लिया। साथ ही नगर परिषद उपाध्यक्ष दीपक सूद व पार्षद पंकज शर्मा भी मौके पर पहुंचे। प्रभावितों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया। प्रशासन की तरफ से आग के प्रभावित दुकानदारों को फौरी राहत के तौर पर पांच-पांच हजार की राशि दी गई। आंशिक रूप से प्रभावितों को तीन-तीन हजार रुपये मौके पर दे दिए गए। आगजनी के सूचना के बाद भाजपा मंडल रामपुर के कार्यकर्ता ने भी प्रभावितों की मदद का आश्वासन दिया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष रामपुर शशिभूषण, मीडिया प्रभारी सुधांशु कपूर, मनोज अग्रवाल और श्याम मेहता सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। उधर, तहसीलदार रामपुर विपिन ठाकुर ने बताया कि बुशहर मार्किट में देर रात आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। प्रभावितों को फौरी राहत दे दी गई है।
विज्ञापन


इन दुकानदारों को नुकसान
आग से सुंदरदासी, दिलाराम, पुष्पा देवी, उमा देवी, देवी डोलमा, कामिनी, डीकी डोलमा, पदमराम, मंगतराम, खेमराज चड्डा, नरेंद्र, मधु नेगी, कमलेश, मदन, भूषण, कमला देवी, भोगा देवी, पूजा देवी, बाल कृष्ण का समान जला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed