{"_id":"5a3661c74f1c1b87698c2145","slug":"71513513415-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिश्लाधार में आग की भेंट चढ़े दो मकान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिश्लाधार में आग की भेंट चढ़े दो मकान
Updated Sun, 17 Dec 2017 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आनी (कुल्लू)। आनी खंड की बिश्लाधार पंचायत के डिगेढ़ में दो घर आग से जलकर पूरी तरह राख हो गए। सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाने की कोशिश की। प्राप्त जानकारी के अनुसार आग रविवार सुबह करीब सात बजे लगी। पुश्तैनी घर में घरेलू सामान के अलावा पालतू पशुओं के लिए चारा रखा था, जो आग की भेंट चढ़ गया। आग से करीब लाखों रुपये का नुकसान माना जा रहा है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
दो लोगों के दो-दो कमरों के दो मंजिला लकड़ी के पुश्तैनी मकान थे। अचानक आग लगने के बाद ग्रामीण इसे बुझाने के लिए मौके पर पहुंच गए। बिश्नाधार पंचायत के प्रधान रामचंद ने बताया कि आग से जले मकान पिंकू और मंगलचंद के थे। उन्होंने प्रशासन से मुआवजे की मांग उठाई है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका। उधर, तहसीलदार आनी देवेंद्र नेगी ने बताया कि नुकसान के आकलन के लिए पटवारी को मौके पर भेज दिया है।