{"_id":"5a5109e94f1c1b4a198b52c7","slug":"51515260393-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर में पीडब्ल्यूडी की ड्राइंग ब्रांच में लगी आग, रिकार्ड जला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रामपुर में पीडब्ल्यूडी की ड्राइंग ब्रांच में लगी आग, रिकार्ड जला
Updated Sat, 06 Jan 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर।
रामपुर में लोक निर्माण विभाग के कार्यालय की डाइंग ब्रांच के दो कमरे आग की भेंट चढ़ गए। आग से सारा सामान जलकर राख हो गया है। शनिवार सुबह करीब सात बजे आग लगी। आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। अग्निशमन विभाग अगर समय पर नहीं पहुंचता तो करीब 50 लाख का भवन और सारे दस्तावेज जल जाते। जानकारी के अनुसार आग से डाइंग ब्रांच का पूरा रिकॉर्ड जलकर राख हो गया है। ब्रांच में दो कंप्यूटर, दो प्रिंटर, कुर्सी, टेबल, अलमारियां और कार्यालय का रिकॉर्ड राख हो गया है। सुबह सात बजे रामपुर अग्निशमन विभाग को लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों ने आग लगने सूचना दी। सूचना मिलते ही अग्निशमन अधिकारी रामपुर रोशन शर्मा, अशोक कुमार, देवराज, नानक चंद, मनोहर लाल, रंजीत और यशपाल ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। उधर, लोक निर्माण विभाग रामपुर के एक्सईएन केके कौशल ने बताया शनिवार सुबह सात बजे डाइंग ब्रांच के दो कमरों में आग लग गई। इससे रिकॉर्ड जलकर राख हो गया। लगभग तीन लाख का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि आग कैसे लगी इस बारे में अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। उधर, हेड कांस्टेबल रामपुर चौकी राजेश ने बताया कि घटनास्थल से रिपोर्ट आने के बाद मामला दर्ज किया जाएगा। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल रहा है। पुलिस छानबीन में जुटी है।
0000