फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   किन्नौर पुलिस ने 259 ग्राम अफीम के साथ रंगे हाथ दबोचा एक व्यक्ति

किन्नौर पुलिस ने 259 ग्राम अफीम के साथ रंगे हाथ दबोचा एक व्यक्ति

Wed, 22 Nov 2017 07:10 PM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 07:10 PM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सांगला(किन्नौर)।
पुलिस ने मंगलवार देर शाम को डीएसपी मनोज कुमार की अगुवाई में गुप्त सूचना के आधार पर रिकांपिओ के दाखो में दबिश देकर एक व्यक्ति को 259 ग्राम अफीम के साथ धर दबोचा। आरोपी अफीम बेचने जा रहा था। पुलिस ने आरोपी को दाखो के नजदीक अफीम, कुछ पन्नियों और तराजू के साथ पकड़ लिया।

रिकांगपिओ थाना से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को डीएसपी मनोज कुमार की अगुवाई में एएसआई संदीप कुमार, मुख्य आरक्षी रोहित और तेजिंद्र की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर देवी लाल नेगी आयु 62 वर्ष, गांव दाखो, तहसील कल्पा जिला किन्नौर को 259 ग्राम अफीम के साथ धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी के बैग से एक छोटा तराजू और कुछ छोटी-छोटी पन्नियों सहित दो मोबाइल भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन


एसपी किन्नौर गुरुदेव शर्मा ने कहा है कि आरोपी से मिले फोनों की कॉल डिटेल को खंगाला जाएगा। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि इस धंधे में और कितने लोग शामिल हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि नशे का कारोबार करने वाले लोगों पर पुलिस पैनी नजर बनाए हुए है। उन्होंने बताया कि आरोपी को सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे अदालत ने 24 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed