फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   सरकारी बस से 2.900 किग्रा चरस बरामद

सरकारी बस से 2.900 किग्रा चरस बरामद

Mon, 05 Feb 2018 09:39 PM IST
Updated Mon, 05 Feb 2018 09:39 PM IST
विज्ञापन
सरकारी बस से 2.900 किग्रा चरस बरामद
charas
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नेरवा (रोहड़ू)। सोमवार सुबह नेरवा पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान परिवहन निगम की बस से दो किलो नौ सो ग्राम चरस बरामद की है। चरस पॉलिथीन के बैग में छुपाकर रखी गई थी। हालांकि, चरस की सप्लाई ले जाने वाला कोई भी व्यक्ति पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी व्यक्तियों की तलाश शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नेरवा पुलिस के एसएचओ फूल सिंह, हेड कांस्टेबल रमेश पंवार, महिला आरक्षी मीरा और होम गार्ड रोशन ने चौपाल थाना की सीमा न्योटी में सोमवार सुबह नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान सुबह साढ़े पांच बजे नेरवा से चामुंडा जा रही परिवहन निगम की बस संख्या एचपी 63/ 5437 को तलाशी हेतु रोका गया। बस की तलाशी लेने पर बस की सीटों के ऊपर बने जालीदार कैरियर में लावारिस रूप से रखा गया एक कैरी बैग मिला। इसमें दो पॉलिथीन में पैक कर रखी गई चरस बरामद की गई। कैरी बैग में दो किलो 900 ग्राम चरस छुपाकर रखी गई थी। पुलिस ने बस की पूरी तलाशी ली गई, लेकिन बस में कोई भी ऐसा संदिग्ध नहीं दिखा, जिस पर शक किया जाता। ऐसा माना जा रहा है कि किसी तस्कर ने चरस को फिर रात के समय ही बस में रख दिया था। चरस को शिमला पहुंचने से पहले किसी स्थान पर उतारा जाना था लेकिन पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए तस्कर के मंसूबों पर पानी फेर दिया। डीएसपी चौपाल संतोष शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि नेरवा थाने में अज्ञात शख्स के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20, 61, 85 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी व्यक्ति को बसों में संदिग्ध सामान रखते देखें तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पूरी तरह से गुप्त रखा जाएगा। उन्होंने लोगों से यह भी अपील की है कि नशे का अवैध काले कारोबार को रोकने में पुलिस की मदद करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed