फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   चट्टान से टकराई कार, तीन घायल

चट्टान से टकराई कार, तीन घायल

Sun, 28 Jan 2018 09:34 PM IST
Updated Sun, 28 Jan 2018 09:34 PM IST
विज्ञापन
चट्टान से टकराई कार, तीन घायल
सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले के कानम-लाबरंग संपर्क मार्ग पर शनिवार देर शाम करीब साढ़े आठ बजे स्पीलो से लाबरंग जा रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर चट्टान से जा टकराई। हादसे में कार में सवार तीन युवक घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से युवकों को स्पीलो अस्पताल पहुंचाया। एक युवक की गंभीर हालात को देखते हुए उसे रामपुर अस्पताल रेफर कर दिया।पुलिस थाना पूह से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार देर शाम मारुति कार एचपी 27-2121 स्पीलो से लाबरंग की तरफ जा रही थी। इस दौरान कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चालक राकेश कुमार (25) निवासी लिप्पा, सूरज कुमार (28) निवासी लिप्पा, प्रेम कुमार (29) निवासी गांव कोठी, तहसील आनी, जिला कुल्लू को चोटें आई। चालक राकेश कुमार नेगी और प्रेमकुमार को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। सूरज कुमार को खनेरी रैफर किया गया है। उधर, डीएसपी चंद्रपाल सिंह ने हादसे की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed