फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   ट्रक-बाइक में टक्कर; एक की मौत, दो घायल

ट्रक-बाइक में टक्कर; एक की मौत, दो घायल

Sat, 27 Jan 2018 09:40 PM IST
Updated Sat, 27 Jan 2018 09:40 PM IST
विज्ञापन
ट्रक-बाइक में टक्कर; एक की मौत, दो घायल
रामपुर बुशहर। पुलिस थाना रामपुर के तहत न्यू निरसू में शुक्रवार देर रात को ट्रक और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा दो अन्य बाइक सवार लोग घायल हो गए, जिनका उपचार रामपुर के खनेरी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस थाना रामपुर से मिली जानकारी के मुताबिक बाइक नंबर एचपी 06ए-2686 दत्तनगर से रामपुर की ओर रही थी और इस पर तीन लोग सवार थे। ट्रक नंबर एचपी-06ए-2114 रामपुर से चंडीगढ़ की ओर जा रहा था। न्यू निरसू के पास दोनों आपस में टकरा गए। थाना प्रभारी मनीष चौधरी ने बताया कि हादसा शुक्रवार रात करीब नौ बजे हुआ। हादसे में चालक पुना राम निवासी गांव नौरा (नौणी) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि डोला राम निवासी हुड़का, तहसील निरमंड और करण नेगी निवासी बरी (किन्नौर) घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को खनेरी अस्पताल पहुंचाया। चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। डीएसपी रामपुर देवकुमार नेगी ने हादसे की पुष्टि की। कहा कि शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed