फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   वाहन की टक्कर से मां-बेटी घायल

वाहन की टक्कर से मां-बेटी घायल

Sat, 11 Aug 2018 10:17 PM IST
Updated Sat, 11 Aug 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। आनी उपमंडल के खानांग क्षेत्र में एक निजी कार ने एक महिला और उसकी 11 वर्षीय बेटी को टक्कर मार दी। इससे वे घायल हो गईं। कार चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। आनी पुलिस ने मामला दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राम दासी पत्नी मोती राम गांव जतेड, डाक खानांग और उसकी बेटी रितिका अपनी बहन के घर शादी में शामिल होने जा रही थीं। एक कार चालक ने कोट नाला के पास पैदल जा रहीं मां-बेटी को टक्कर मारकर घायल कर दिया और मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

आनी के नागरिक चिकित्सालय में डॉक्टरों ने दाखिल कर उपचार शुरू कर दिया है।
उधर, आनी अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. भगवत मेहता ने बताया कि बेटी का उपचार चल रहा है। बच्ची के माथे पर कुछ टांके लगाए गए हैं। नाक और मुंह पर कुछ हल्की चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एचएसओ थाना आनी भाग सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है, जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed