{"_id":"59f606764f1c1bca678b7fef","slug":"201509295734-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की चपेट में आया बाइक सवार, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस की चपेट में आया बाइक सवार, मौत
Updated Sun, 29 Oct 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस की चपेट में आया बाइक सवार, मौत
भद्राश के पास हुआ हादसा, एक युवती घायल
रामपुर बुशहर।
रामपुर के तहत भद्राश के पास एचआरटीसी बस की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। इसके अलावा बाइक सवार युवती घायल हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और घायल को खनेरी अस्पताल पहुंचाया। यहां पर उसका उपचार चल रहा है।
रामपुर पुलिस थाना से मिली जानकारी के अनुसार दोपहर बाद करीब 4:45 बजे कुमारसौन से एचआरटीसी की बस नंबर एचपी 06ए 6291 रामपुर की ओर आ रही थी। इस दौरान बाइक नंबर एचपी 52 टी 0443 अचानक बस की चपेट में आ गई। बाइक पर एक युवक और युवती सवार थे। इससे ज्यूरी निवासी अभिषेक रघुवंशी पुत्र संजय रघुवंशी की मौके पर मौत हो गई। घायल की अभी तक पहचान नहीं हो पाई। उधर, डीएसपी देवकुमार नेगी ने हादसे की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि चालक और परिचालक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।