फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   हादसे के बाद दनावली गांव में पसरा मातम

हादसे के बाद दनावली गांव में पसरा मातम

Fri, 24 Aug 2018 10:08 PM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद दनावली गांव में पसरा मातम
विज्ञापन

एक ही गांव के चार युवकों की हुई है हादसे में मौत
भादो मेला देख वापस गांव लौट रहे थे सभी युवक
दनावली में एक साथ जलीं तीन युवकों की चिताएं
अमर उजाला ब्यूरो
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। ननखड़ी में चल रहे भादो मेले को देखकर दनावली गांव लौट रहे युवकों की मौत से पूरा गांव शोकाकुल है। रात करीब साढ़े 11 बजे जब ये युवा चेवड़ी सड़क पर दौणा गांव के साथ पहुंचे तो कार हादसे का शिकार हो गई और तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं एक अन्य ने आईजीएमसी शिमला में दम तोड़ दिया। शुक्रवार को दनावली गांव में एक साथ तीन युवकों की चिताएं जलीं।

हादसे के बाद दनावली गांव में मातम का माहौल पसर गया। शुक्रवार को जब तीनों युवाओं के शव दनावली गांव पहुंचे तो समूचा गांव चीखों पुकारों से गूंज उठा। घर से मेले देखने गए युवाओं के परिजन उनके घर लौटने का इंतजार कर रहे थे और जब ये युवा गांव पहुंचे तो हर ग्रामीण शोक में डूब गया। हादसे में दनावली गांव के आशीष, सुरेंद्र और दलीप कुमार की मौके पर ही मौत हो गई थी। हादसे का शिकार हुए सुरेंद्र (30), पुत्र स्व. सीता राम की दो छोटी-छोटी बच्चियां हैं। पांच वर्षीय बेटी कार्तिक और तीन वर्षीय बेटी पारस के सिर से पिता का साया छिन गया है। सुरेंद्र की पत्नी कला के कंधों पर उन दोनों की जिम्मेवारी आ गई है। वहीं कुछ वर्ष पूर्व सुरेंद्र के पिता का निधन हो गया था। शुक्रवार को तीन युवाओं की चिताएं एक साथ जलीं। हादसे के एक अन्य मृतक का शव आईजीएमसी शिमला से दनावली गांव लाया जा रहा है। एसडीएम रामपुर नरेंद्र चौहान ने बताया कि हादसे में मारे गए युवकों के परिजनों को 10-10 हजार रुपये और घायलों को 5-5 हजार की फौरी राहत राशि जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed