{"_id":"5b6342c64f1c1be2588b4a1d","slug":"191533231814-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाटकोटी रोहडू मार्ग पर तेज रफतार कार पलटी युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाटकोटी रोहडू मार्ग पर तेज रफतार कार पलटी युवक की मौत
Updated Thu, 02 Aug 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाटकोटी में कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत
रोहड़ू। हाटकोटी से करीब एक किलोमीटर दूर रोहड़ू की ओर मुख्य शिमला सड़क पर तेज रफ्तार कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे में एक युवक घायल हो गया है। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। दुर्घटना वीरवार को दोपहर बाद करीब एक बजे हुई है। पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक भूपेंद्र रोहड़ू से जुब्बल की ओर अपनी कार में जा रहा था। पराट पुल से करीब सौ मीटर पहले तेज रफ्तार कार सड़क के ऊपर की ओर दीवार से टकराई। फिर दीवार के टकराने के बाद कार सड़क पर करीब बीस मीटर दूर तक पलटे खाती गई। दुर्घटनाग्रस्त होने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। मृतक की पहचान भूपेंद्र तनवर (25) पुत्र राजिंद्र तनवर गांव राइका तहसील जुब्बल के रूप में हुई है। वहीं दूसरा घायल युवक सिविल अस्पताल रोहड़ू में उपचाराधीन है। पुलिस के अनुसार घायल युवक रंजन वर्मा (25) पुत्र ग्रदीप वर्मा नगर पंचायत वार्ड नंबर एक जुब्बल से है। रोहड़ू थाना प्रभारी ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना का मामला दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।