फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   पुलिस कांस्टेबल पर धक्का मुक्की का लगाया आरोप

पुलिस कांस्टेबल पर धक्का मुक्की का लगाया आरोप

Sat, 02 Jun 2018 09:17 PM IST
Updated Sat, 02 Jun 2018 09:17 PM IST
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। मूंडदड़ पंचायत के रंगशाल निवासी बुद्धि सिंह पुत्र संगत राम ने आनी पुलिस के एक कांस्टेबल पर उसके साथ बेवजह धक्का मुक्की और चोटिल करने का आरोप लगाया है। बुद्धि सिंह ने एसडीएम आनी से शिकायत की है। बुद्धि सिंह ने शिकायत पत्र में लिखा है कि 31 मई की शाम करीब साढ़े सात बजे जब वह श्वाड़ बाजार में खड़ा था तो पुलिस की गाड़ी उसके पास रुकी। पुलिस के तीन कर्मचारी शराब के नशे में उसके पास आए। तभी कांस्टेबल ने उसे धक्का दिया और वह जमीन पर गिर गया। उधर, एसएचओ भाग सिंह का कहना है कि शिकायत उन तक आई है। शिकायत दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता की भी मेडिकल जांच करवाई गई है। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता नशे की हालत में था। जब वह शिकायत करने आया था तो उसने नशा किया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed