फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   बोंह हत्याकांड: आरोपी को पकड़ने के लिए टीम गठित

बोंह हत्याकांड: आरोपी को पकड़ने के लिए टीम गठित

Thu, 23 Nov 2017 09:37 PM IST
Updated Thu, 23 Nov 2017 09:37 PM IST
विज्ञापन
बोंह हत्याकांड: आरोपी को पकड़ने के लिए टीम गठित
हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे

अमर उजाला ब्यूरो।

विज्ञापन

कोटखाई।
देवरी खनेटी पंचायत के बोंह गांव में 71 वर्षीय बुजुर्ग प्रेम दास के हत्यारे का तीसरे दिन भी सुराग नहीं मिला। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस ने टीम गठित कर दिया है। हत्या के मामले में पुलिस प्रवासी कश्मीरी मजदूर की तलाश कर रही है। पुलिस ने वीरवार को बौंह गांव में कई मजदूरों और स्थानीय लोगों से पूछताछ की है।

पता चला है कि आरोपी मजदूर यहां पर करीब दो सप्ताह से रहा रहा था। इस दौरान उसने दो लोगों के पास काम किया। बुजुर्ग की हत्या के बाद से वह फरार है। उसके पास मोबाइल फोन नहीं था। प्रेमदास की सोमवार रात को हत्या हुई।
विज्ञापन


मंगलवार शाम को उसके बेटे ने कमरे में मृत पाया। हत्या की सूचना के बाद फॉरेंसिक टीम ने मौके से सबूतों के नमूने लिए। कमरे से एक हथौड़ा मिला है। बताया जा रहा है कि इससे ही बुजुर्ग के सिर पर वार किए गए। मंगलवार शाम बुजुर्ग के बेटे बलबीर दिल्टा ने दुकान बंद पाई। दुकान की चाबी सामने सड़क पर मिलने के बाद बेटे ने ऊपर की मंजिल के कमरे में देखा तो पिता प्रेम दास को मृत पाया गया। वहां पर कांच की खाली और टूटी बोतलें मिली। बुजुर्ग के सिर पर चोट के निशान और कमरे में खून था।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी ठियोग बलबीर जस्वाल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। कई लोगों से पूछताछ चल रही है। आरोपी को पकड़ने के लिए प्रयास तेज गए गए हैं। पुलिस ने इसके लिए एक टीम का गठन कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed