{"_id":"5bf43575bdec22699d5ade28","slug":"171542731125-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुपा में चोर लाखों के गहने लेकर फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुपा में चोर लाखों के गहने लेकर फरार
Updated Tue, 20 Nov 2018 09:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोर लाखों के गहने, सिलिंडर लेकर फरार
सांगला के कुपा में सोमवार रात हुई चोरी
पुलिस ने मामला दर्जकर शुरू की छानबीन
अमर उजाला ब्यूरो
सांगला (किन्नौर)। सांगला के कुपा में चोर एक घर से लाखों रुपये के गहने उड़ाकर फरार हो गए। चोर कमरों के ताले तोड़कर लाखों के गहने और दूसरे कमरे से रखा सिलिंडर चुरा ले गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस थाना सांगला से मिली जानकारी के मुताबिक चोर देर रात एक घर से एक सोने की चैन और एक अंगूठी, एक तिरमोने, चांदी की चैन, एक किन्नौरी शॉल, 2 दोहड़ू, एक चोली और एक गाची चुरा ले गए। वहीं दूसरे कमरे से रखा एक सिलिंडर भी साथ ले गए। घर की मालकिन मीरा के घर से बाहर होने के चलते इसकी सूचना पुलिस को मीरा की बेटी संगीता ने दी। मीरा की बेटी और दामाद घर से बाहर शादी समारोह में गए थे, जब वे घर लौैटे तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने इसकी सूचना सांगला थाना में दी और सूचना मिलते ही पुलिस थाना सांगला से कार्यवाहक थाना प्रभारी ईश्वर सिंह, मुख्य आरक्षी मनोज कुमार, आरक्षी अभय कुमार और पवन की टीम ने घटनास्थल का दौरा किया और मामला दर्जकर छानबीन शुरू की।
एसपी किन्नौर साक्षी वर्मा के अनुसार कुपा में एक घर से लाखों के गहने चोरी होने का मामला सामना आया है। पुलिस टीम ने घटनास्थल का दौरा कर मामला दर्ज कर दिया है। मामले की तफ्तीश की जा रही है।