फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   रमोही में भालू ने महिला पर किया जानलेवा हमला

रमोही में भालू ने महिला पर किया जानलेवा हमला

Thu, 20 Sep 2018 10:16 PM IST
Updated Thu, 20 Sep 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
रमोही में भालू ने महिला
विज्ञापन

पर किया जानलेवा हमला
फौजी बेटे ने मुस्तैदी दिखाते हुए बचाई मां की जान
ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द कार्रवाई की मांग की
अमर उजाला ब्यूरो
दलाश (कुल्लू)। ब्यूंगल पंचायत के रमोही गांव की महिला विद्या देवी (60) पर भालू ने हमला कर उसे घायल कर दिया है। महिला को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी दलाश लाया गया, जहां से उसे रामपुर के खनेरी अस्पताल रेफर किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रमोही गांव की महिला विद्या देवी वीरवार को जब सुबह अपने बेटे बबलेश कुमार के साथ खेत में घास काट रही थी तो भालू ने अचानक महिला पर हमला कर दिया। महिला अपने बचाव के लिए जमीन पर लेट गई। इस हमले में भालू ने महिला के शरीर पर नाखून से घाव कर दिए। महिला का बेटा उस समय साथ होने के कारण बेेटे ने भालू के पिछले दोनों पैरों को पकड़कर उसे दूर फेंक दिया। चीख पुकार सुनकर ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन तब तक वहां से भालू भाग चुका था।
विज्ञापन

ब्यूंगल पंचायत प्रधान बनिता कुमारी, उपप्रधान जीत ठाकुर, बीडीसी सदस्य सतीश कुमार, ध्यान वर्मा, जिया लाल वर्मा, सुरजीत चौहान, प्रदीप, देव राज चौहान, रजनीश, अशोक कुमार और महेंद्र आदि ने वन विभाग से जल्द से जल्द इस मामले में कार्रवाई का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं डीएफओ लूहरी सीबी भारद्वाज ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पीड़िता को मुआवजा दिया जाएगा। भालू को पकड़ने के लिए विभाग ने पिंजरा पहले से लगा रखा है। उन्होंने लोगों से चौकसी बरतने की अपील की है। वहीं दलाश सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रवीण चौहान ने बताया कि महिला को प्राथमिक उपचार के बाद रामपुर खनेरी अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed