फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   सांगला में महिला पर्यटक की मौत

सांगला में महिला पर्यटक की मौत

Sat, 16 Jun 2018 07:38 PM IST
Updated Sat, 16 Jun 2018 07:38 PM IST
विज्ञापन
सांगला में महिला पर्यटक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सांगला (किन्नौर)। सांगला में शुक्रवार देर शाम पश्चिम बंगाल की महिला पर्यटक की ह्दयगति रुकने से मौत हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया। मृतक की पहचान शिखा चटर्जी (64) पत्नी तपन कुमार चटर्जी निवासी बोटनिकल गार्डन लेन बी 39 शिव पुर हावड़ा, वेस्ट पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है। महिला के साथ उसका पति भी था।

सांगला थाना से मिली जानकारी के अनुसार पर्यटकों का दल पश्चिमी बंगाल से छितकुल घूमने के लिए आया था। महिला पर्यटक शुक्रवार को छितकुल से वापस सांगला आ रही थी। इस दौरान वह अचानक बीमार हो गई। उसके साथियों और सांगला पुलिस के जवानों ने उसे सांगला सामुदायिक अस्पताल पहुंचाया, जहां महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। उधर, एसपी साक्षी वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। महिला की मौत ह्दयगति रुकने से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed