{"_id":"5ace06584f1c1b1c3d8b488b","slug":"161523451480-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार गिरी; एक की मौत, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार गिरी; एक की मौत, दो घायल
Updated Wed, 11 Apr 2018 07:13 PM IST
विज्ञापन
कार हादसा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर।
पुलिस थाना रामपुर के तहत नोगली-तकलेच-बाहली सड़क पर मारुति कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और दो अन्य घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से खाई से बाहर निकाल कर खनेरी अस्पताल पहुंचाया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर करीब 2.40 बजे मारुति कार (संख्या एचपी 06 ए 2715) में तीन लोग नेहरा से किन्नौर के बरी में शोक सभा में शामिल होने जा रहे थे। करीब सात किलोमीटर सफर करने के बाद अचानक चौकानाला के पास चालक के नियंत्रण खोने से कार सड़क से करीब 200 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में यशपाल (45) पुत्र शरीफ सिंह निवासी गांव नेहरा, पंचायत बाहली की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा नेहरा निवासी सुभ राम और छौहारा निवासी गरीब सिंह घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही बाहली गांव के लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। डीएसपी रामपुर देव कुमार नेगी ने हादसे की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत और दो घायल हो गए। घायलों के अलावा मृतक के शव को भी अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की छानबीन शुरू कर दी है।