फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   प्रधान और उसकी पत्नी की दबंगई का शिकार हुआ ग्रामीण मोलक राम

प्रधान और उसकी पत्नी की दबंगई का शिकार हुआ ग्रामीण मोलक राम

Mon, 24 Jun 2019 10:16 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 10:16 PM IST
विज्ञापन
राशन पर विवाद, डिपो संचालक
विज्ञापन

ने पत्नी के साथ मिलकर पीटा व्यक्ति
पंचायत प्रधान और उसकी पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज
पुलिस थाना निरमंड में मामला दर्ज, छानबीन में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
ब्रौ (रामपुर बुशहर)। निरमंड विकास खंड की एक पंचायत के प्रधान और उसकी पत्नी ने एक व्यक्ति को बेरहमी से पीट दिया। शिकायत पर प्रधान और उसकी पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
इस संबंध में पुलिस थाना निरमंड से मिली सूचना के अनुसार पीड़ित व्यक्ति राशन लेने डिपो पहुंचा। डिपो का संचालक जो पंचायत प्रधान भी है उसका इस व्यक्ति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। व्यक्ति ने राशन लिया और घर की ओर रवाना होने लगा। रास्ते में पंचायत प्रधान और उसकी पत्नी ने उसे रोक लिया और डंडे से पिटाई कर दी।
विज्ञापन

इसके बाद पीड़ित व्यक्ति अपनी दो बेटियों के साथ नागरिक अस्पताल निरमंड पहुंचा। यहां पहुंचने पर डॉक्टर ने पुलिस को इसके बारे में सूचित किया। पीड़ित ने पुलिस थाना निरमंड में आरोपी प्रधान और उसकी पत्नी के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। इस संबंध में डीएसपी आनी तेजेंद्र वर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी राशन डिपो संचालक और उसकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed