{"_id":"5d03c9c78ebc3e298c4727ad","slug":"15605293411-rampur-hp-news22","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूंरग हादसे में सतलुज में बहे व्यक्तियों का दूसरे दिन भी लगा कोई सुराग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मूंरग हादसे में सतलुज में बहे व्यक्तियों का दूसरे दिन भी लगा कोई सुराग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतलुज में बहे व्यक्तियों का नहीं लगा कोई सुराग
ग्रामीण, आपदा प्रबंधन, पुलिस की टीम लापता की तलाश में जुटी
कोई सूचना मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें : एसपी किन्नौर
अमर उजाला ब्यूरो
सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले के पूह खंड के मूरंग पुल के पास एनएच पांच से सतलुज नदी में गिरी पिकअप और दो लोगों का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। शुक्रवार को भी पुलिस की टीम और ग्रामीण दिनभर लापता की तलाश में जुटे रहे।
शुक्रवार को दूसरे दिन पुलिस थाना मूरंग से कार्यवाहक थाना प्रभारी प्रेम शर्मा, मुख्य आरक्षी प्रेम चंद शर्मा, आरक्षी विनोद कुमार, गृह रक्षक वीरेंद्र सिंह और आपदा प्रबंधन के कमांडर सुखदेव नेगी की टीम सहित मूरंग के ग्रामीण सुबह से ही लापता दोनों व्यक्तियों की तलाश में जुटी रही। इस दौरान उन्होंने मूरंग झूले से लेकर आकपा पुल होते हुए कड़छम डैम साइट तक दिन भर तलाश की, लेकिन लापता दोनों व्यक्तियों का कहीं भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
एसपी किन्नौर साक्षी वर्मा ने कहा कि अभी तक फिलहाल लापता दोनों व्यक्तियों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। सतलुज का बहाव तेज है, जिसके चलते ढूंढने में दिक्कतें पेश आ रही हैं। जिले के सभी थानों, चौकियों और पावर प्रोजेक्टों के अधिकारियों को सूचना दी गई है कि यदि इस संबंध में किसी तरह की कोई सूचना मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।