{"_id":"5cfd1441bdec22076a49ba81","slug":"15600896578-rampur-hp-news54","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेल्फी लेते हुए सतलुज में डूबे युवक का नहीं लगा कोई सुराग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सेल्फी लेते हुए सतलुज में डूबे युवक का नहीं लगा कोई सुराग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुशहर। पुलिस थाना रामपुर के तहत आने वाले नोगली क्षेत्र में सतलुज नदी किनारे सेल्फी लेते समय डूबे युवक का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग पाया। पुलिस ने नोगली से सैंज तक नदी किनारे युवक को तलाशने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। सोमवार को सुन्नी से युवक की तलाश करने के लिए गोताखोरों का दल पहुंचेगा।
शनिवार को नोगली में करीब पांच बजे सतलुज किनारे दीपक (25), पुत्र रामदत्त, गांव बांशा, तहसील आनी, जिला कुल्लू सेल्फी ले रहा था। सेल्फी लेते समय युवक नदी के तेज बहाव में आने से डूब गया। इसके बाद प्रशासन और पुलिस को इसकी सूचना मिली। सूचना मिलते ही प्रशासन के दल ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन रात होने के चलते सर्च ऑपरेशन रोक दिया गया। रविवार को फिर से इस दल ने सतलुज नदी के किनारे युवक को ढूंढना शुरू किया, लेकिन शाम तक युवक का पता नहीं चल सका। सोमवार को सुन्नी से आया गोताखोरों का दल सतलुज नदी में डूबे युवक की तलाश करेगा।
डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि रविवार को चले सर्च ऑपरेशन के दौरान नदी में डूबे युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया है। सतलुज नदी में सैंज तक चले सर्च ऑपरेशन के बावजूद भी युवक का पता नहीं चल सका। सतलुज नदी का बहाव काफी अधिक है। युवक की तलाश के लिए सुन्नी से गोताखोरों का दल सोमवार से अपना सर्च ऑपरेशन शुरू करेगा।