फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   पब्बर नदी पार करते हुए झूले से गिरा बुजुर्ग, हुई मौत

पब्बर नदी पार करते झूला पुल से गिर बुजुर्ग की मौत

Wed, 05 Jun 2019 10:17 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 10:17 PM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रोहड़ू। चिड़गांव तहसील के तहत पेजा में बुधवार को पब्बर नदी पार करते समय एक बुजुर्ग की झूला पुल (घुरुरु) से गिरने के कारण मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों का सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब आठ बजे खशाधार गांव निवासी कृष्ण लाल (88) पब्बर नदी पर बने झूले की ट्रॉली में बैठकर नदी पार कर रहे थे। कृष्ण लाल ने पेजा गांव होते हुए खशाधार जाना था। कृष्ण लाल झूले पर बैठकर नदी पार करने लगे कि अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया। संतुलन खोने से कृष्ण लाल पब्बर नदी में जा गिरे। स्थानीय लोगों ने कृष्ण लाल को नदी में गिरते देखा तथा बचाने का प्रयास किया, लेकिन बुजुर्ग नदी के तेज बहाव बह गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। कृष्ण लाल का शव स्थानीय लोगों को पेजा के काफी दूर मांदली के समीप मिला। पुलिस थाना चिड़गांव के प्रभारी रंजीत सिंह ने बताया कि झूले से काफी दूर शव को नदी से निकाला गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed